फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बच्चों के झगड़े में चले चाकू, हुआ पथराव, महिला सहित आठ लोग जख्मी

Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बच्चे देर रात घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पड़ोसियों से झगड़ा हुआ। इस पर पड़ोसी हमलावर होकर आ गए और घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान चाकू से हमला किया और पथराव तक किया।
विज्ञापन
पथराव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के कोतवाली भुजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बीच चाकूबाजी व पथराव तक हो गया। इस झगड़े में महिला सहित आठ लोग जख्मी हुए हैं। 

विज्ञापन


नई आबादी की सरजीना के अनुसार उसके बच्चे देर रात घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पड़ोसियों से झगड़ा हुआ। इस पर पड़ोसी हमलावर होकर आ गए और घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान चाकू से हमला किया और पथराव तक किया। इस झगड़े में उनेक दामाद शौकत शेख, बेटी शबीना खातून, समीर मोहम्मद, अली हुसैन, अंशुररहमान, याशीन शेख, रोजीना खातून को चोट आई। वहीं नौ माह की गर्भवती को भी चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें