फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट टेक्नीशियन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज

Wed, 10 May 2023 03:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हिलाल उज्जफर अमीनी के अनुसार किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर एवं गैस प्लांट में छिपकर अपनी जान बचायी। आरोप है कि इस साजिश में केयर टेकर भी शामिल है।
विज्ञापन
एएमयू में मारपीट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में तैनात एक असिस्टेंट टेक्नीशियन को संविदा पर तैनात एक कर्मचारी ने मंगलवार को मारपीट कर दी। आरोप है कि चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने खुद को गैस प्लांट में जाकर बचाया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


सिविल लांइस क्षेत्र के दोदपुर अमीनी मंजिल पान वाली कोठी निवासी हिलाल उज्जफर अमीनी ने कहा है कि वह जेएनएमसी में असिस्टेंट टेक्नीशियन के रूप में केयर टेकर विभाग में तैनात हैं। आरोप है कि यहां दैनिक वेतनभोगी के रूप में तैनात अय्यूब नामक युवक ने दोपहर बाद उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। विरोध पर एक बाहरी लड़के को बुला लिया और उसके साथ लोहे की सरिया से मारपीट की एवं चाकू से सिर, गर्दन, कमर आदि पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

हिलाल उज्जफर अमीनी के अनुसार किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर एवं गैस प्लांट में छिपकर अपनी जान बचायी। आरोप है कि इस साजिश में केयर टेकर भी शामिल है। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि मामले में जांच करायी जा रही है, दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें