फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: रिंकू सिंह केकेआर में बरकरार, मिलेंगे 13 करोड़, प्रशंसकों में खुशी की लहर

Sat, 02 Nov 2024 10:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिंकू सिंह के प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी ने बताया कि रिंकू जिस तरह से अपने बल्ले और क्षेत्ररक्षण से प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे उम्मीद थी कि उन्हें केकेआर प्रबंधन अपनी टीम में बरकरार रखेगा, लेकिन रिटेन करने के एवज में इतनी बड़ी राशि का अंदाजा कम था।
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू के साथ प्रशिक्षक मसूद उज्जफर अमीनी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल-18वें संस्करण में रिंकू सिंह को रिटेन कर दिया है। अब उन्हें रिटेंशन के एवज में 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। इतनी बड़ी राशि मिलने से प्रशिक्षक, समर्थक और परिजनों में खुशी की लहर की दौड़ गई।

विज्ञापन


रिंकू सिंह के प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी ने बताया कि रिंकू सिंह जिस तरह से अपने बल्ले और क्षेत्ररक्षण से प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे उम्मीद थी कि उन्हें केकेआर प्रबंधन अपनी टीम में बरकरार रखेगा, लेकिन रिटेन करने के एवज में इतनी बड़ी राशि का अंदाजा कम था। पिछले दिनों रिंकू ने एक आलीशान कोठी भी खरीदी है। आईपीएल-2025 के 18वें संस्करण में भी उनका बल्ला रन उगलेगा। संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि वह इस रकम के हकदार थे। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसक अजय शर्मा ने कहा कि 13 करोड़ रुपये में रिटेन होना बहुत बड़ी बात है। सच कहें तो उन्हें 6 से 8 करोड़ रुपये की उम्मीद थी। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने कहा कि रिंकू सिंह का इतनी बड़ी राशि में रिटेन होना अलीगढ़ के लिए उपलब्धि है। बड़े भाई सोनू सिंह ने कहा कि रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने से घर में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें