फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली से बच्ची को अगवा कर मेंमड़ी में छोड़ा, अपहरण कर्ता फरार

Sun, 28 Jun 2020 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बरामद बच्ची से बात करते एसएसपी मुनिराज जी और एसपी क्राइम डॉ. अरविंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अतरौली नगर के मढ़ौली बंबा स्थित लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज के निकट बाइक सवार पांच साल की बच्ची का अपहरण कर ले गया। खुद को घिरता देख वह बच्ची को जवां क्षेत्र के गांव मेंमड़ी में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को बच्ची ने बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। एसएसपी मुनिराज जी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव समसपुर निवासी कुंती देवी का जवां के गांव कल्याणपुर में मायका है। शनिवार को वह अपनी भतीजी की शादी में नातिन पूनम पांच वर्ष पुत्री उमेश चंद के साथ शामिल हुई थीं। रविवार सुबह वह गांव समसपुर जाने के लिए रायपुर स्टेशन पहुंच गई। यहां से एक बाइक सवार ने उन्हें अतरौली तक लिफ्ट दी। पूनम को बाइक सवार ने आगे बैठा लिया जबकि दादी पीछे बैठ गई। 

रायपुर स्टेशन मार्ग से वह मढ़ौली माइनर की पटरी से होते हुए लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज के निकट पहुंच गया। वहां उसने कुंती देवी से बाइक से उतरने के लिए कहा, जैसे ही कुंती देवी बाइक से उतरीं वह पूनम को लेकर बाइक सहित भूड़ नगरिया की ओर भाग गया। कुंती देवी ने शोर मचाया तो भीड़ इकठ्ठा हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मुनिराज जी भी अतरौली पहुंचे और एसपी क्राइम व सीओ प्रशांत सिंह के निर्देशन में जिले भर की पुलिस टीम बच्ची की तलाश में जगह जगह चेकिंग में लगा दी। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र लोधी समेत तमाम लोगों ने बच्ची के फोटो समेत अपहरण की बात सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ ही देर में सूचना मिली कि एक बच्ची मेंमड़ी के जंगलों में शमशान के निकट एक बच्ची रो रही है। मेंमड़ी के डॉ. प्रेमबाबू मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने घर ले आए। उन्होंने बच्ची को नहलाया और खाना खिलाया। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह पूनम ही थी। पुलिस ने बच्ची को बरामद करते हुए परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

- बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पुलिस बाइक सवार का पता लगाने में जुटी है। पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द खुलासा करने के लिए सीओ अतरौली के नेतृतव में पुलिस टीम गठित की गई है। - मुनिराज जी. एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें