फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफाती ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गांधी पार्क के बाहर उपद्रवी द्वारा हनुमान जी की मंदिर तोड़ने पर दिखाते संदेश राज साथ में खड़े गां - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधीपार्क के बाहर मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा किसी खुराफाती ने तोड़ दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में एक दाढ़ी वाला व्यक्ति प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने में शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन

शाम करीब 7:30 बजे किसी की नजर मंदिर पर गई, तब पाया कि हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। यह खबर मिलने पर कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास सीसीटीवी देखने पर पता चला कि रात डेढ़ बजे किसी ने यह हरकत की है।
मामले में लग रहा है कि नशे में किसी ने यह हरकत की है। दाढ़ी वाला एक व्यक्ति संदेह में सामने आया है। इसे लेकर भाजपा नेता संदेश राज की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार मामले में आरोपी को तलाशा जा रहा है। यह नशे में की गई घटना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

तहरीर देने जाने वालों ने रविवार सुबह 10 बजे नई प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की है। इस मौके पर अमित टाक, राज कमल सोनकर, चेतक चक, देवीलाल, रंजीत ठाकुर, गौरव, सौरभ, राहुल, संजीव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें