फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को ले गया युवक, थाने पर भाजपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
बन्ना देवी थाने में कार्यवाही को लेकर पहुचीं पूर्व मेयर शकुंतला भारती। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सारसौल इलाके से गैर समुदाय का युवक किशोरी को ले गया। जब परिवार ने आरोपी परिवार से संपर्क किया तो कह दिया कि उसका धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। इसकी शिकायत करने पहुंचे परिवार को थाने के एक दरोगा ने बरगलाकर चलता कर दिया। इसे लेकर देर शाम पूर्व मेयर की अगुवाई में भाजपाई थाने पहुंच गए। थाने पर जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने समझाकर और मुकदमा दर्ज कर शांत किया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी इलाके के युवक का परिवार के घर आना था। वह 23 अगस्त को उनकी बेटी को ले गया। काफी प्रयास के बाद परिजन बेटी का पता लगा पाए। इस दौरान जब वे युवक परिवार से मिले तो उन्हें धर्म परिवर्तन कराने की धमकी तक दे डाली। इसकी शिकायत करने जब वे थाने गए तो दरोगा ने मदद करने के बजाय बरगलाकर चलता कर दिया।
इसी बात पर शनिवार देर शाम पूर्व मेयर शंकुतला भारती की अगुवाई में भाजपाई थाने पहुंच गए। जहां जमकर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर ने समझाकर शांत किया और मुकदमा दर्ज किया गया। साथ में किशोरी बरामद कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संदीप मित्तल , दिनेश अग्रवाल , नवीन , रुण बंसल , भोला चौहान, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें