फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा..भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
खाटू श्याम की भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के श्री बांके बिहारीजी मंदिर अवंतिका फेज- एक एडीए कॉलोनी, रामघाट रोड का पंद्रहवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ सुबह प्रभात फेरी से हुआ। शाम को श्रद्धालुओं श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन




प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए भजनों पर झूमते गाते चल रहे थे। समापन पर हवन यज्ञ हुआ। शाम के वक्त श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। पूरा वातावरण खाटू मय हो गया। सैकड़ों की श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम की भक्ति में लीन हो गए। मंदिर को श्रद्धालुओं ने फूलों और रंगीन रोशनी से बेहद आकर्षक ढंग से सजा रखा था।


प्रसिद्ध भजन गायक दीक्षा शर्मा आदि कलाकारों ने खाटू श्याम के भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के दौरान कई मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। समापन छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में महेशचंद्र अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, विपिन कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, प्रांजल अग्रवाल, मानव सिंघल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें