फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगे ने कोई गलत बात नहीं कही, भाजपा की भाषा में दिया जवाब : इमरान मसूद

विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रभारी। अमर उजाला 
विज्ञापन
सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का बचाव किया है। कहा कि उन्होंने (खरगे) कोई गलत बात नहीं कही, बल्कि भाजपा नेताओं को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है।
विज्ञापन



ये बातें उन्होंने सोमवार को मैरिस रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में कांग्रेस के शंखनाद-2027 कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलने और बुलडोजर की आड़ में खास धर्मस्थलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। कहा कि अमित शाह सहित अन्य भाजपा नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बारे में समय-समय पर गलत बयानबाजी करते रहे हैं। भाजपा नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसी भाषा में जवाब दिया गया है। मसूद ने आरोप लगाया कि संविधान बदलने और लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।



कांग्रेस ने देश में स्कूल खुलवाए, भाजपा ने बंद किए : गौतम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में स्कूल कॉलेज बनवाए जबकि भाजपा स्कूलों को बंद करने का काम कर रही है। सरकारी संस्थानों को निजीकरण की आग में झोंका और बेचा जा रहा है। कांग्रेस देश का निर्माण करने वाली पार्टी है जबकि भाजपा बेचने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

भाजपा को मजबूत करने वालों के भी सपने टूटे : खुर्शीद

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत गंगा जमुनी तहजीब का देश है। यहां देश की जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटने वाले लोगों के मंसूबे कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे । जिन लोगों ने कभी भाजपा सरकार को मजबूत करने का काम किया अब उनके भी सपने टूट चुके हैं। अब बदलाव का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें