फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुंबई में लिफ्ट टूटने से खैर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक लिफ्ट के टूट जाने से खैर के गांव जान्हेरा के शैलेंद्र (27) की मौत हो गई, वह वहां पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। सोमवार को शव गांव में लाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव के शैलेश ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई शैलेंद्र मुंबई आरबीएम इलाके में एक ही कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। शनिवार सुबह दोनों की ड्यूटी अलग-अलग गेटों पर लगी हुई थी। किसी काम से शैलेंद्र ऊपर गया था, वापस लिफ्ट से उतरते समय अचानक लिफ्ट के टूट जाने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मुंबई पुलिस की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शैलेश दोपहर 12 बजे शव गांव लेकर आया तो कोहराम मच गया। बाद में उसका उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शैलेंद्र अविवाहित था, उसने अपने पीछे पीछे भाई शैलेंद्र, माता सुमन,पिता रामकुमार सारस्वत और परिवार के लोगों को बिलखते छोड़़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें