फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ड्रोन से कराया गया खैर का सर्वे, एडीए जुटा रहा अवैध निर्माण की जानकारी

Tue, 11 Mar 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर नगर पालिका के 25 वार्ड, लोधा से लेकर खैर तक, खैर नगर पालिका से नारायनपुर गांव तक ड्रोन से सर्वे की जिम्मेदारी एडीए ने हेनटेक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रालि. को सौंपी थी। कंपनी को लोधा से खैर तक करीब 18 किलोमीटर के सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में शामिल होने के एडीए ने पहले चरण में खैर नगर पालिका क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे कराया है। इसकी मदद से एडीए वहां हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी जुटा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि निर्माण कार्य नक्शे पास कराने के बाद हो रहा है या फिर मनमानी से। कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है। होली बाद वह अपनी रिपोर्ट एडीए को सौंप देगी।

विज्ञापन


एडीए खैर में जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगा रहा है। जिस पर लिखा है कि निर्माण कार्य के लिए नक्शा एडीए से पास कराएं। खैर नगर पालिका के 25 वार्ड, लोधा से लेकर खैर तक, खैर नगर पालिका से नारायनपुर गांव तक ड्रोन से सर्वे की जिम्मेदारी एडीए ने हेनटेक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रालि. को सौंपी थी। कंपनी को लोधा से खैर तक करीब 18 किलोमीटर के सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रभारी जेई अमरीश कुमार ने बताया कि 15 दिन के भीतर सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब रिपोर्ट तैयार हो रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर अवैध निर्माण कार्य पर नजर रखी जा सकेगी।

खैर का ड्रोन से सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट के जरिए निर्माण कार्यों पर नजर रखी जाएगी। लोगों को जागरूक करने के लिए तीन स्थानों पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिस पर लिखा गया है कि निर्माण का नक्शा एडीए से पास होगा। दीपाली भार्गव, सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें