फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर: एसएसबी जवान सोनू को अंतिम सलामी, पार्थिव शरीर पहुंचते ही नम हुईं आंखें, हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 08 Oct 2026 09:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

उत्तराखंड के सितारगंज में सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बमनपुरी तिराहे के पास उनका शव दो फीट तक पानी भरे प्लॉट में उतराता मिला था। वह वर्ष 2011 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
एसएसबी कर्मी सोनू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी कर्मी सोनू (35) के शव का बृहस्पतिवार को उनके खैर क्षेत्र अंतर्गत गांव पीपल में अंतिम संस्कार किया गया। एसएसबी के दरोगा वीरेंद्र सिंह के साथ 16 कर्मी पार्थिव शरीर के साथ गांव पहुंचे थे, जिन्होंने अंतिम सलामी दी। 

विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड के सितारगंज में सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बमनपुरी तिराहे के पास उनका शव दो फीट तक पानी भरे प्लॉट में उतराता मिला था। वह वर्ष 2011 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए थे और 57वीं वाहिनी सितारगंज में तैनात थे। सोनू अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों सहित परिजन को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें