संपूर्ण समाधान दिवस में 29 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें पांच प्रार्थना पत्रों पर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को देकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
17 मार्च को खैर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान टप्पल क्षेत्र के किसानों ने पलवल के किसानों के साथ चल रहे सीमा विवाद के निस्तारण के लिए सामूहिक रूप से डीएम को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 29 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें पांच प्रार्थना पत्रों पर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को देकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अधिकतर समस्याएं राजस्व, विद्युत और शिक्षा से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी के साथ एसएसपी संजीव सुमन, एएसपी अरीबा नोमान, एसडीएम महिमा राजपूत, सीओ वरुण कुमार सिंह, तहसीलदार केजी मिश्रा, नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा, नायब तहसीलदार टप्पल अजेंद्र तोमर मौजूद रहे।