फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की बंपर आवक: खैर की मंडी अब नई व्यवस्था से खुलेगी, इगलास में आढ़तिए बैठे धरने पर

Fri, 03 Oct 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर मंडी समिति में दो दिन के अवकाश के बाद 1 अक्टूबर की रात से धान की आमद शुरू हो गई। जाम की समस्या से निपटने के लिए दो अतिरिक्त गेट मंडी समिति के खुलवा दिए जाने से 2 सितंबर को कस्बे को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
इगलास में उपमंडी के गेट पर तालाबंदी करके धरने पर बैठे आढ़ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान की बंपर आवक से इगलास मंडी में भी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मंडी के आढ़तिए 2 अक्टूबर को मंडी का गेट बंदकर धरने पर बैठ गए। वहीं खैर की मंडी को अब एक दिन बंद रखने और एक दिन खोलने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


खैर मंडी समिति में दो दिन के अवकाश के बाद 1 अक्टूबर की रात से धान की आमद शुरू हो गई। जाम की समस्या से निपटने के लिए दो अतिरिक्त गेट मंडी समिति के खुलवा दिए जाने से 2 सितंबर को कस्बे को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। मंडी में लगभग 70 हजार बोरों की आमद हुई। एसडीम शिशिर कुमार सिंह और मंडी सचिव योगेंद्र सिंह ने निर्णय लिया है कि मंडी एक दिन खोलकर अगले दिन बंद रहा करेगी, यह नियम अभी 20 दिन स्थाई रूप से रहेगा।

वहीं शाम 5:00 बजे अचानक हुई मूसलाधर बारिश से किसान पल्लेदार और व्यापरियों परेशन हो गए, सभी ने भाग-दौड़ करके अपने माल को तिरपालों से ढका, जिसका प्रभाव मंडी की लोडिंग और विक्रय पर भी रहा।
विज्ञापन


अनाज व्यापारियों का सब्जी आढ़तियों की जगह कब्जाने का आरोप
इगलास में धरना पर बैठे आढ़तियों का कहना था कि धान और बाजरे के सीजन में हर साल यही हालात बनते हैं। अनाज मंडी के व्यापारियों ने अपनी उपज और बोरियों से सब्जी मंडी के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, सब्जी आढतियों को आवंटित दुकानों पर भी कब्जा कर रखा है, जिससे सब्जियां सड़क और कीचड़ में रखकर बेचनी पड़ रही हैं। इससे व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि किसानों की उपज भी खराब हो जाती है। मंडी प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि व्यापारियों से लिखित शिकायत मांगी गई थी, जो नहीं दी गई। बाद में आढ़तियों ने धरना स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें