फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KFC outlet: फ्रिज में एक साथ रखे थे चिकन पीस और वेज बर्गर, नोटिस जारी, नौ अन्य स्थानों से भरे नमूने

Wed, 08 Oct 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टीम मैरिस रोड स्थित केएफसी के आउटलेट पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि आउटलेट के अंदर फ्रिज में वेज (शाकाहारी) और नॉन-वेज (मांसाहारी) सामग्री को एक साथ रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित केएफसी आउटलेट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित केएफसी आउटलेट के फ्रिज में बुधवार को एक साथ वेज व नॉनवेज खाद्य सामग्री रखी मिली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन (एफएसडीए) की टीम की जांच में फ्रिज में चिकन पीस और वेज बर्गर एक साथ रखे पाए गए। इस पर टीम ने आउटलेट को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा टीम ने नौ अन्य स्थानों से नमूने भरे हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


मंडलीय सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल के नेतृत्व वाली टीम 8 अक्तूबर की रात आठ बजे मैरिस रोड स्थित केएफसी के आउटलेट पर पहुंची। टीम ने यहां करीब 20 मिनट तक जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि आउटलेट के अंदर फ्रिज में वेज (शाकाहारी) और नॉन-वेज (मांसाहारी) सामग्री को एक साथ रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

सहायक आयुक्त खाद्य अजय जायसवाल ने बताया कि केएफसी आउटलेट में मिली इस अनियमितता पर विभाग की ओर से आउटलेट को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में केएफसी को भविष्य में विशेष सावधानी बरतने और खाद्य पदार्थों के भंडारण में मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि केएफसी के कुछ खाद्य पदार्थों जैसे सॉस और मेयोनीज आदि पर लगाए गए लेवल भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे। उनके अक्षर और आकार कुछ छोटे थे। टीम ने इस संबंध में भी तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

दीपावली के मौके पर विभाग की टीम खाद्य सामग्री की जांच में लगी हैं। इसी क्रम में मैरिस रोड स्थित केएफसी के यहां निरीक्षण किया गया। यहां एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज पाया गया। इसके अलावा तीन टीमों ने नौ स्थानों से नमूने भरे हैं। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा। - दीनानाथ यादव, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग

विज्ञापन

केएफसी के आउटलेट पर एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री रखी मिली है। सॉस एवं मेयोनीज में लेवल नियमानुसार नहीं पाया गया। इसी के चलते नोटिस जारी किया गया है।- अजय जायसवाल, मंडलीय सहायक आयुक्त खाद्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें