फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार-कौशल प्रगति के प्रमुख स्तंभ : संदीप

Sat, 20 Jun 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 कर्मचारियों को सम्मानित करते प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोजगार, कौशल और नवाचार देश की प्रगति के प्रमुख स्तंभ हैं।
विज्ञापन



वह प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम वीआरवाई) के तहत शुक्रवार को कल्याण सिंह हैबिटैट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत देशभर में करीब 200 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को हस्तांतरित की गई।


विशिष्ट अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा ने रोजगार सृजन, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 270 नियोजकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ ) के सहायक भविष्य निधि आयुक्त मिथिलेश कुमार चौधरी ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजीव मेटल इंडस्ट्रीज के शानू गर्ग और पावना इंडस्ट्रीज के कर्मचारी रमन शर्मा ने योजना से मिले लाभों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें