फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार भी संवार सकता है आपका भविष्य

विज्ञापन
महिलाओं को अचार बनाने की विधि बतातीं समाजसेवी आरती मित्तल, भगवान देवी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जानकारी के अभाव में या हड़बड़ाहट में कई दिनों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसलिए अचार बनाने के दौरान थोड़ी सी समझदारी और जानकारी आपकी मेहनत को सालभर संजोए रख सकती है। यही प्रशिक्षण अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत किशनपुर बस्ती में महिलाओं को दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बस्ती में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहीं समाजसेविका आरती मित्तल ने कहा कि महिलाएं अचार तो बना लेती हैं, लेकिन वह जल्द ही खराब हो जाता है। इस समस्या के निराकरण के लिए अचार बनाने में पारंगत मोनिका स्वयं सहायता समूह की भगवान देवी उर्फ मोनिका, राधेश्याम शिक्षा विकास ग्रामीण सेवा समिति की गीता सिंह ने महिलाओं को एक साल तक अचार को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। महिलाओं को नींबू, मिर्च व मिक्स अचार बनाना सिखाया गया। गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल करने के बजाय नींबू, संतरा का शर्बत पीएं। इसे बनाना बताया गया। इस अवसर पर प्रियंका स्वयं सहायता समूह, जय माता दी स्वयं सहायता समूह, दीपिका स्वयं सहायता समूह, साईं स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें