फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी में गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली घेरी

Sun, 24 Dec 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव करते भाजपा हिजांम के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छोटे-छोटे विवाद शहर में कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रह हैं। कोतवाली इलाके के तुर्कमान गेट में शुक्रवार को अलग-अलग समुदाय के दो किशोरों में हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। इसको लेकर शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पार्षदों, हिंदू जागरण मंच व अन्य नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। यहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


साथ ही इस मामले में हस्तक्षेप करने पर बसपा नेता और पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बाद में कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी चांद निवासी ऊपर कोर्ट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।

तुर्कमान गेट के सीएल नगर निवासी गौरव पुत्र सुभाष चंद्र ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कहा है कि वह शुक्रवार को करीब पांच बजे राजू सैनी के खेत में होकर अपनी भट्टी पर जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के दो लड़कों ने आकर उसे जानबूझकर टक्कर मार दी। जब टक्कर मारने का कारण पूछा तो दोनों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसके कुछ देर बाद ही दोनों युुवक चार पांच अन्य साथियों के साथ राजू के घर में घुस गए। यहां इन लोगों ने घर में तोड़फोड़, चाकू से हमला कर मोबाइल छीनते हुए भाग निकले। इसी घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया गया।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री संजू बजाज ने कोतवाली में मौजूद तुर्कमान गेट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह से मुकदमा दर्ज न करने के प्रश्न पर कोई जवाब नही दे पाए। बाद में अफरातफरी में पुलिस  दबिश देकर चांद को गिरफ्तार किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजेंद्र सैनी, योगेश वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, सनी माहौर, हिमालय माहौर, पार्षद नरेंद्र सैनी, महेश कुमार, हरीश चंद्र ,अमर कुमार, हरिओम अग्रवाल, उमेश कुमार, कन्हैया माहौर, गगन माहौर, सचिन गोल्डी आदि भाजपा नेता मौजूद थे। 

जमीरउल्लाह की भूमिका पर जताया कड़ा एतराज 
विभिन्न मामलों में पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की भूमिका को लेकर हिंदू जागरण मंच के संजू बजाज सहित कोरी समाज के अन्य नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। संजू बजाज ने कहा कि जमीरउल्लाह कोरी समाज के नितिन की हत्या पर राजनीति कर रहे हैं। वहीं कोरी समाज के गौरव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज न करने की वकालत करते हैं। क्षेत्रीय पार्षद सूरज माहौर ने कहा कि अभी दो दिन पहले जमीरउल्लाह कोरी समाज के धरने में राजनीति करने पहुंचे और आज उसी कोरी समाज के व्यक्ति के खिलाफ होकर दूसरे समुदाय के आरोपियों का साथ दे रहे हैं। वह केवल एक समुदाय के नेता हैं। पीड़ित गौरव माहौर के भाई उमेश माहौर ने भी कोरी समाज के हितैषी कहलाने वालों के रुख पर निराशा जताई।
विज्ञापन


‘मुकदमा दर्ज हो गया है। हम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर लेंगे। जो भी आक्रोश था, वह शांत कर दिया गया है।’
राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें