नई दिल्ली के जेएनयू में नृत्यांजलि द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल में अलीगढ़ की कथक नृत्यांगना साक्षी सैनी को नृत्यांगना अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले साक्षी ने एक विशेष नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया था। उनकी प्रतिभा को काफी सराहा गया। यहां चेन्नई, ओड़िसा, गुजरात, श्रीलंका, नेपाल सहित अन्य स्थानों से विभिन्न कलाकारों ने हिस्सा लिया। साक्षी अलीगढ़ में रिदिम डांस एकेडमी में कथक का प्रशिक्षण देती हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, परिवार के साथ दीपाली सिंह को दिया।