फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सड़क हादसा: होटल से खाना लेने गए कासिमपुर पावर हाउस के क्लर्क को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कासिमपुर पावर हाउस के क्लर्क की मौत हो गई। वह जवां में होटल से खाना लेने आ रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र यथार्थ और एक बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
मृतक कैलाश उपाध्याय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जवां थाना अंतर्गत कासिमपुर पावर हाउस में तैनात क्लर्क की अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह जवां कस्बे में होटल से खाना लेने आ रहे थे। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव गोवली निवासी कैलाश उपाध्याय अपने पिता गेंदालाल के निधन के बाद कासिमपुर पावर हाउस में क्लर्क के पद पर तैनात हुए थे। पावरहाउस की कॉलोनी बी-79 फर्स्ट टाइप में करीब 20 वर्ष से परिवार सहित रह रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे बाइक से जवां में होटल से खाना लेने आ रहे थे तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र यथार्थ (17) और 15 वर्ष की एक बेटी छोड़ गए हैं। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी, जिस पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें