फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
चूड़ियां पसंद करती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला व्रती त्यौहार करवाचौथ इस बार गुरुवार को है। त्यौहार के चलते बाजार सज गए हैं। खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के मुख्य बाजार सोमवार शाम को रोशनी में गुलजार दिखायी दिए। महिलाओं ने श्रंगार का सामान, पहनने के लिए साड़ी आदि की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड, दुबे पड़ाव, अमीर निशां, रामघाट रोड पर सोमवार शाम को बाजार गुलजार दिखायी दिए। महिलाओं ने करवा, चूड़ा, चूड़ियां, बताशा, पूजन सामग्री, कैलेंडर, मेहंदी, बिछिया, पायल, कमरबंद, अंगूठी आदि की खरीददारी की। नव विवाहिताओं ने लहंगा व साड़ी पसंद किए तो श्रंगार के सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। कई महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों की बुकिंग प्रारंभ कर दी है। रेलवे रोड पर सूट, स्कर्ट भी पसंद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें