कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे करणी सेना के पदाधिकारी नजरब?
- फोटो : CITY OFFICE
राजस्थान के उदयपुर में हुई वारदात के विरोध में करणी सेना के धरना-प्रदर्शन की घोषणा को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस ने सेना के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के आईटीआई रोड स्थित आवास पर सुबह ही पुलिस पहुंच गई और जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों को दोपहर तक नजरबंद रखा। यहीं पर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम कुंवर बहादुर सिंह को सौंपा। वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने राजस्थान की गहलोत सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग रखी।
ज्ञापन देने वालों में महिला शक्ति की जिलाध्यक्ष ममता सिंह, महानगर अध्यक्ष रीना राघव, नीलम महेश्वरी, कुलदीप राघव, प्रणय शर्मा, अजय चौहान, संजीव कुशवाहा, कमल गुप्ता, सौरभ अवस्थी, विवेक अग्रवाल, जगमोहन शर्मा, आशीष चौहान, संजय चौधरी, नितिन चौधरी, विनायक अग्रवाल, लोकेश वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, गिरीश सिंह आदि शामिल थे।