फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के खिलाफ करणी सेना ने थाने में दी तहरीर, जनभावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

Mon, 19 Jan 2026 08:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया है। 
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट मुद्दा बनती जा रही है। इसी क्रम में पोस्ट को लेकर करणी सेना ने 18 जनवरी को सासनी गेट थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर की अगुवाई में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में रिंकू को छक्के लगाते दिखाया गया है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें