दिवाली पर तोछीगढ़ में ग्रामीण प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता हुई। लंबी कूद के बालक वर्ग में पारसौली के करन ने 22.2 फुट लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सासनी के रघु ने प्रथम, दानिश ने द्वितीय और हरदपुर के कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पारसौली की रंजन प्रथम, बल्देव की रानी द्वितीय और अलीगढ़ की पायल शर्मा तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता में अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, मथुरा और आगरा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 400 मीटर बालक वर्ग में मानगढ़ी के हनी ने पहला, अलीगढ़ के युधिष्ठिर ने दूसरा और हीरपुर के करन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में पारसौली की रंजन प्रथम, पाइंदापुर की हेमा द्वितीय और अलीगढ़ की पायल शर्मा तृतीय रहीं। करैहला के प्रवीन दूसरे और मुड़सान के सचिन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पाइंदापुर की हेमा प्रथम, अलीगढ़ की निशा द्वितीय और डिगसारी की चंचल तृतीय रहीं।
तोछीगढ़ के खिलाडि़यों के लिए हुए अलग मुकाबले
प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत तोछीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अलग से मुकाबले कराए गए। अंडर-18 की 400 मीटर दौड़ में शिवम पहले, समीर दूसरे, राहुल और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में हिमांशु पहले, सागर दूसरे और शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। दस वर्ष तक के बच्चों की 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सागर, शेरू भोला और बालिका वर्ग से आराध्या और परी विजयी रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, मेडल और एक-एक जोड़ी स्पोर्ट्स शूज दिए गए।
संयोजक चौधरी रवेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन होने से नई खेल प्रतिभाएं उभरेंगी और जिले व देश का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर गिर्राज सिंह और संचालन अध्यक्ष जतन चौधरी ने किया। निर्णायक देवीराम शास्त्री, कंचन सिंह रहे।