फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याकुमारी से पीओके तक हिंदुस्तान का झंडा लहराएंगे

Fri, 19 Oct 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलकर करना चाहते हैं काम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने कहा कि वह कन्याकुमारी से लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) तक हिंदुस्तान का झंडा लहराना चाहते हैं। 
विज्ञापन

डिग्री लौटाकर 1200 कश्मीरी छात्रों को लेकर वापस कश्मीर जाने की चेतावनी देने वाले सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि वह केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर को मिलाकर एक बनाना चाहते हैं। उन्होंने अमर उजाला से कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार से बहुत उम्मीद है। वह भाजपा से मिलकर कश्मीर को चमन बनाना चाहते हैं। वह एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

दो महीने के अंदर पीएचडी पूरी होने की उम्मीद है। उसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। उन्होंने बहुत अध्ययन किया है। वह कश्मीर के लोगों के जेहन को दुरुस्त करना चाहते हैं। दरअसल जो लोग यह सोचते है कि हम गुलाम हैं, उनके जेहन में यह बात बैठाना है कि वह कश्मीर नहीं बल्कि हिंदुस्तान के नागरिक हैं। कश्मीर के लोगों के रग-रग में हिंदुस्तान के प्रति मुहब्बत भरना है। हिंदुस्तान के बगैर कश्मीर की तरक्की नहीं हो सकती। पाकिस्तान कल का बच्चा है।
विज्ञापन


हमलोगों को यूरोप की तरह आगे बढ़ना है, न कि पाकिस्तान की तरह दहशतगर्दी में जीना है। इसके लिए जान भी चली जाए तो अफसोस नहीं। सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि कुछ सियासी लोगों के कारण कश्मीर में गड़बड़ी है। मैं कश्मीर से नहीं बल्कि अलीगढ़ से चुनाव लड़कर संदेश देना चाहता हूं कि कश्मीर का सितारा पूरे हिंदुस्तान में चमकता है। कश्मीर के लोग देश के अन्य प्रांत के लोगों के साथ ठीक से नहीं मिले-जुले हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान सभी जगह बसाना चाहता हूं। मेरा इरादा यह है कि यहां भी हर दसवें घर में एक घर कश्मीर का हो। हमें मजहब से ऊपर उठकर हिंदुस्तान के लिए काम करना है। 
पीएम को शुक्रिया, मलिक एवं जावडे़कर से मिलेंगे सज्जाद

आतंकी मन्नान वानी के नमाज ए जनाजे में हुए विवाद के बाद 1200 छात्रों के साथ (वर्तमान सत्र में करीब 950 छात्र-छात्राएं) एएमयू छोड़ने की बात कहकर छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने तहलका मचा दिया था। उनके बयान के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन एवं केंद्र सरकार हरकत में आ गयी है। नमाज ए जनाजा एवं उससे उपजे विवाद में निलंबित दो शोध छात्रों का निलंबन वापस होने के बाद सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि अब इस मामले को तूल देना ठीक नहीं। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में साबित हो गया है कि देश विरोधी नारे नहीं लगे थे। अब हमलोग प्रशासन द्वारा देशद्रोह का मामला हटाने की उम्मीद लगाए हैं। उन्होंने छात्रों की मांग को पूरी करने एवं तत्परता दिखाने के लिए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर शुक्रिया अदा करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें