फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: सड़कों पर उमड़ा भक्ति-आस्था का सैलाब, सुरक्षाकर्मी तैनात, लगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 25 Feb 2025 11:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कांवड मार्गों पर सादे कपड़ों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर सहित आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सड़कों पर गंगा जल ला रहे शिव भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। रामघाट रोड पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का कांवड़ लेकर गुजरना शुरू हो गया। इसको देखते हुए कांवड मार्गों पर सादे कपड़ों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु खेरेश्वर धाम में जल व दुग्धाभिषेक करते हैं। इसको लेकर मंदिर परिसर सहित आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार लगेंगी। इसके लिए बैरिकेडिंग लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


24 फरवरी को प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर समिति को जल एवं दुग्धाभिषेक के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधन ने डीएम संजीव रंजन व एसएसपी संजीव सुमन को भरोसा दिलाया कि सभी प्रकार की व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

भगवा रंग में रंगा रामघाट रोड, बोल बम के जयकारों से गूंजा

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामघाट रोड भगवा रंग में रंग गया है। 24 फरवरी को पूरा रामघाट रोड बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। कांव़ड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। जहां उनके खाने-पीने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे लगाकर भोले के भजनों पर नाचते गाते निकल रहे है।

कमिश्नर ने किया रामघाट रोड का निरीक्षण
कमिश्नर संगीता सिंह ने 24 फरवरी को रामघाट का निरीक्षण किया। अतरौली से लेकर क्वार्सी तक उन्होंने जगह-जगह पैदल चल कर सड़क के पेंच वर्क को देखा। कांवडि़यों से बातचीत कर विचारों को साझा किया। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे गड्ढे थे उन्हें भरने का निर्देश दिया। 

आठ लाख शिव भक्त करेंगे खेरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर इस बार महाकुंभ योग बनने से जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। इस बार खेरेश्वर महादेव मंदिर में लगभग आठ लाख भक्त जलाभिषेक करेंगे। सिद्ध पीठ खेरेश्वर धाम दाऊजी महाराज ग्राम समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। इस साल यह संख्या आठ लाख तक पहुंचने वाली है। इनमें लगभग 3.50 लाख कांवडि़यां जबकि 4.50 लाख श्रद्धालु होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें