फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं पर भारी कांवड़ियों की आस्था

विज्ञापन
महाशिव रात्रि पर कावड़ लेने के लिये मेटाडोर में बैठकर जाते कावड़िया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा से पूर्व जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा किया था। लेकिन कांवड़ यात्रा मार्ग पर गड्ढे, खराब सड़क और पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अलीगढ़, मथुरा, नौहझील, बाजना, राजस्थान के कांवड़िए मंगलवार को शहर में अव्यवस्थाओं के बीच गुजरे। खासतौर पर रामघाट रोड, मथुरा रोड, आगरा रोड व नादा पुल पर सबसे ज्यादा परेशानी है। इसके बावजूद उनका उत्साह कम न था, बम भोले के जयकारों से कांवड़ मार्ग गूंजता रहा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निदेश दिए थे। लेकिन मंगलवार तक सिर्फ खानापूर्ति की गई। शहर की सड़कों की सफाई, कुछ गड्ढों को रोड़ी-तारकोल से भरा गया। लेकिन कई जगह समस्या बरकरार रही। नादा पुल के बाद अधबनी सड़क की रोड़ी में चलकर कांवड़ियों को समस्या हुई।
मथुरा रोड पर जगह जगह गड्ढे और आगरा रोड पर कैलाश फार्म पर भरे पानी का निदान नहीं हो सका। रामघाट रोड पर शहर में वाहनों का संचालन होने से श्रद्धालु परेशान रहे। रामघाट रोड पर कई जगह सड़क कम चौड़ी है। यहां वाहन की कतार लग गई। क्वार्सी चौराहा, निरंजनपुरी, मीनाक्षी पुल, दुबे पड़ाव क्षेत्र में कांवड़ियों के हित में यातायात मंगलवार को बंद नहीं था। मथुरा रोड पर पर्याप्त पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने वाहनों की छत पर बैठकर किया सफर
रामघाट रोड से मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु राजस्थान, मथुरा, नौहझील, बाजना, हाथरस, सादाबाद, बलदेव आदि जगह के लिए रवाना हुए। जितनी संख्या में कांवड़िए शहर की तरफ आ रहे थे। उससे अधिक संख्या में श्रद्धालु गंगाघाट की तरफ रवाना हुए। आलम यह था कि वाहन न मिलने पर प्राइवेट बसों की छतों पर बैठकर कांवड़ियों ने सफर किया।
शिविरों में कांवड़ियों की सेवा सत्कार
मंगलवार को शहर में काफी संख्या में कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगे। उनका सत्कार किया गया। शिविरों में दूध, पेठा, फल, पूरी-सब्जी, हलवा आदि का वितरण शहर के लोगों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें