फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर शताब्दी की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 08 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्‍कर - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 छर्रा अड्डा पुल के पास दिल्ली से कानपुर जा रही कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन के साथ शव और बाइक करीब एक किलोमीटर तक घसीटती गई। चालक ने ट्रेन को दाऊद खां स्टेशन पर रोक कर चेक किया। संतुष्ट होने के बाद चालक दल ट्रेन को लेकर रवाना हुए। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए और विलाप करने लगे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5: 50 बजे कोतवाली के मोहल्ला भुजपुरा निवासी हैदर अली (50) बाइक लेकर छर्रा अड्डा पुल के पास से रेल लाइन पार कर रहे थे।
इस बीच कानपुर जा रही कानपुर शताब्दी के चालक ने हर्न बजाकर बाइक सवार को संकेत दिया लेकिन अगले ही पल हैदर अली की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के बाद ट्रेन के साथ शव और बाइक करीब एक किलोमीटर तक घसीटती गई थी। हादसे के बाद चालक दल ने कुछ देर ट्रेन को मौके पर रोके रखा, इसके बाद ट्रेन को दाऊद खां स्टेशन पर करीब एक घंटे जांच के लिए रोका। जांच के बाद ही ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उसके साथ-साथ गांधीपार्क पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की तलाशी के दौरान मृतक का पहचान पत्र मिल गया, जिससे उसकी शिनाख्त की र्गई। बाद में हादसे की जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें