फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलान... कन्हैया आया तो एएमयू में करेंगे स्वागत

Tue, 29 Mar 2016 01:50 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू
विज्ञापन
 एएमयू छात्रों ने ऐलान किया है कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार यहां आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। सोमवार को उर्दू लेखकों को पुस्तक प्रकाशित कराने के पूर्व शपथ पत्र देने एवं हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कैंपस में विरोध मार्च निकालने वाले छात्रों ने पूछे जाने पर कहा कि यदि कन्हैया कुमार एएमयू में आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

कन्हैया कुमार आरएसएस एवं अन्य फासीवादी ताकतों के खिलाफ बोलते हैं, देश के खिलाफ नहीं। इस विरोध प्रदर्शन में एसएफआई एवं आईसा समेत कुछ अन्य संगठनों से जुड़े छात्र शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार निकट भविष्य में एएमयू में आने वाले हैं। हिंदूवादी एवं कुछ अन्य संगठन के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं एएमयू छात्र कन्हैया को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें सुनना चाहते हैं।

कन्हैया आया तो किया जाएगा विरोध
अलीगढ़। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के अलीगढ़ आगमन पर उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह ऐलान एबीवीपी के प्रदेश सहसंयोजक निखिल माहेश्वरी ने किया है। उन्होेंने कहा है कि कन्हैया को लेकर एएमयू प्रशासन दोहरी चाल चल रहा है।
विज्ञापन

खुद तो एएमयू प्रशासन कन्हैया को यूनिवर्सिटी में बुलाने से इंकार करता है, जबकि खुद वहां के छात्रों से कन्हैया को बुलाने के लिए कहता है। उन्होंने कहा कि एएमयू में अक्सर ऐसे ही लोग आते हैं, जिन पर देशद्रोह के आरोप लगे हों। उन्होेंने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रवादी विचारधारा की बात करती है। इसलिए कन्हैया जैसे लोगों को यदि एएमयू में बुलाया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या यहां तालिबानी शासन है जो कन्हैया को नहीं आने देंगे!
अलीगढ़। सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव जियाउर्रहमान का कहना है कि क्या भारत में तालिबानी शासन है कि कन्हैया कुमार को एएमयू में नहीं आने देंगे। छात्र नेता का कहना है कि कन्हैया कोई देशद्रोही या आतंकवादी नहीं है। वह रिसर्च स्कालर है और उनको लाखों लोग देखना और सुनना चाहते हैं। जो लोग कन्हैया को देशद्रोही कह रहे हैं, वह साबित करें। कन्हैया के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।
जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस के लोग छात्र राजनीति का भगवाकरण करने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्य मुद्दों एवं अपनी नाकामी से ध्यान हटाकर दूसरे मुद्दे उछाल रहे हैं। एएमयू में कन्हैया आते हैं तो उनका स्वागत करूंगा। उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि भगवा बिग्रेड के बहकावे में न आएं और कन्हैया आते हैं तो उन्हें जरूर सुनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें