फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग खिलाड़ी कल्याणी का सम्मान, 12 साल में जीत चुकी हैं करीब 90 पदक

विज्ञापन
पदक विजेता कल्याणी को सम्मानित करते पूर्व विधायक विवेक बंसल स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन
दो बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुकी हैं नाम, तीन बार इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
अलीगढ़। स्केटिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाली कल्याणी को उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल ने सम्मानित किया। संत फिडेलिस स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा कल्याणी को वर्ष 2026 में बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर स्केटिंग अवॉर्ड से नवाजा गया है।
इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि कल्याणी तीन वर्ष की उम्र से ही स्केटिंग के प्रति समर्पित रही हैं। करीब 12 वर्षों के खेल सफर में वह लगभग 90 पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने बेलगांव (कर्नाटक) में आयोजित प्रतियोगिताओं में दो बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा तीन बार इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अलीगढ़ और अपने स्कूल को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

कल्याणी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश टीम की कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने टीम को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में संत फिडेलिस स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर भी उन्हें बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कल्याणी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही स्केटिंग संघ के सचिव एवं कोच प्रदीप रावत को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस मौके पर जिला स्केटिंग खो-खो संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला, बृजेश शर्मा और सचिव प्रदीप रावत ने भी कल्याणी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें