फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : नवातन छात्र समिति की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातन छात्र समिति की ओर से गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में कबड्डी (बालक-बालिका) प्रतियोगिता हुई। दोनों वर्गों में नवातन छात्र समिति की टीम विजयी रही। खिलाड़ियों को नकद इनाम दिए गए।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में पुरातन छात्र समिति, नवातन छात्र समिति, पूरे रत्न छात्र समिति व अधूरे रत्न छात्र समिति की टीम ने हिस्सा लिया। बालिका व बालक वर्ग में नवातन छात्र समिति की टीम विजेता बनी, जबकि उप विजेता अधूरे रत्न छात्र समिति की टीम रही।मुख्य अतिथि प्रदीप खयाली राम, विशिष्ट अतिथि नगर के उपेंद्र कुमार अग्रवाल सराफ, ग्रुप कैप्टन राजीव वार्ष्णेय, मुकेश जैन, आकाशदीप, पुरातन छात्र समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दीक्षा, अंशिका मिश्रा, खुशबू, झलक, शिवम, साक्षी सैनी, नंदिनी, नंदिनी वार्ष्णेय, कोमल, सोनम, सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें