अलीगढ़। सराफा कारोबारियों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में देशव्यापी तीन दिवसीय बंदी में अलीगढ़ के व्यवसायी भी कूद गए है। बुधवार को सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखा। गुरुवार एवं शुक्रवार को भी बंद रखने का ऐलान किया है। स्वर्णकार संघ के प्रवक्ता रवि वर्मा ने बताया कि सन 2012 में यूपीए सरकार ने गोल्ड पर एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। तब भारत के सर्राफा कारोबारियों ने 22 दिन तक बंद रखा था और सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि पहले दिन की बंदी सौ प्रतिशत सफल रहा। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी सर्राफा व्यापारियों के बंदी का समर्थन किया है। इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के बाद महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बैठक की विस्तृत रिपोर्ट व्यापारी नेता पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के पास भेजी है।