फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों ने किया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
जेएन मेडिकल में हड़ताल कर दिल्ली के लिये रवाना होते रेजीड़ेंट डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के सदस्यों ने नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से सातवां वेतनमान देने की मांग की।
विज्ञापन

सातवें वेतनमान को लेकर एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर आंदोलित है। सोमवार से उनके सामूहिक अवकाश पर जाने से इमरजेंसी सेवाएं ठप है। मंगलवार को जूनियर डॉक्टर दो बसों से दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। जाने के पूर्व एएमयू प्रशासन एवं एमएचआरडी के खिलाफ नारेबाजी की।
आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला आजमी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में सातवां वेतनमान देने, चिकित्सकों पर हिंसक हमला एवं संपत्ति की क्षति को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने एवं जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी ऑवर तय करने की मांग की है। उपाध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक, सचिव डॉ. एस शाहिन आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें