फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी ग्रुप दो साल के लिए डिबार

विज्ञापन
अकराबाद ब्लाक की विजयगढ़ भिलावली की खस्ताहाल सड़क। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अकराबाद ब्लाक में विजयगढ़ गोपी से भिलावली तक की सड़क की मरम्मत नहीं करने पर एटा के जेपी बिल्डर्स को दो वर्ष के डिबार कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई है। विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त 13 किमी लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी सड़क का ठेका 13 अप्रैल 2018 को उठाया गया था। एक करोड़ 29 लाख में इसका निर्माण और तीन वर्ष का अनुरक्षण कार्य होना था। ये ठेका जेपी बिल्डर्स, नरायन नगर एटा को मिला था, लेकिन ठेके की शर्त के अनुसार अनुरक्षण कार्य नहीं किया गया। लगातार कई बार नोटिस देने के बाद भी फर्म ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसी कारण से आगामी दो वर्ष तक सभी कार्यों के लिए उक्त फर्म को डिबार कर दिया गया है। उक्त फर्म का अनुबंध निरस्त करते हुए धरोहर राशि की जब्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। अब इस सड़क को दुरुस्त कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। गौर हो कि विभाग की ओर से इस सड़क को मरम्मत कराने के लिए शासन से नए सिरे से अनुरक्षण (रखरखाव) का ठेका उठाया जाएगा। जिसमें सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। वर्तमान में ग्रामीण अंचल की ये 13 किमी लंबी सड़क कई गांवों को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें