अलीगढ़ में कृष्णांजलि सभागार में नगर निगम के अधिवेशन में बड़े हुए गृहकर को निरस्त करने के साथ गृहकर में 20 प्रतिशत की छूट समेत अन्य पेश किए गए सभी प्रस्तावों का समर्थन किया गया है। गृहकर की अनियमितताओं में जांच कर सुधार किया जाएगा। वहीं अधिवेशन के दौरान अधिवेशन स्थल के बाहर बढ़े गृहकर के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने प्रदर्शन कर बढ़े गृहकर को वापस लेने की मांग की।
पिछले दिनों गृहकर में बढ़ोत्तरी की गई थी, लेकिन कोविड काल और अन्य कारणों से व्यापारियों का लाखों पर अतिरिक्त भार पड़ेने के मामले में संज्ञान में लेते हुए सामूहिक रूप से पिछले पांच साल के गृहकर के बढ़े एरियर को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान 2022-23 गृहकर बढ़कर जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है लेकिन इसमें भी गलतियां होने की संभावना है।
इसके लिए व्यक्तिगत लोगों को बिल देकर संज्ञान में लाया जा रहा है कि इसमें अगर कोई गलतियां हो तो उसे संसोधित कर लें। इसके लिए नगर निगम लगातार कैंप करा रहा है। यह कैंप अगले चार-पांच महीने चलाए जाएंगे। किसी को भी बढ़ा हुआ टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
नगर निगम समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार रेट प्रकाशित करा रहा है, अगर किसी को लगता है कि उनके एरिया का गलत कैलकुलेशन हुआ है, तो उसे वह नगर निगम के संज्ञान में लाएं, या वह ऑनलाइन चेककर भी अपने एरियर के रेट के बारे में जानकारी कर सकते हैं। गलती को तत्काल संशोधित कराया जाएगा। इसके अलावा संशोधित टैक्स दोगुना करके उसपर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।