अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना
- फोटो : अमर उजाला
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता बरतने व हेल्प डेस्क नहीं लगाने देने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व कॉलेज प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उच्च अंक लाने वाले छात्रों को मानक के अनुसार विषय न देकर महाविद्यालय प्रशासन अपनी मर्जी से विषय आवंटित कर रहा है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में तंग किया जा रहा है। छात्रों की मदद करने के लिए जब कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाने का अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि मांगें न पूरी होने तक धरना जारी रहेगी।