फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाइडन ने वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के रूप में किया नामित, अलीगढ़ में खुशी की लहर

Sat, 09 Jan 2021 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
वनिता गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने 46 वर्षीय वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद के लिए नामित किया है। अलीगढ़ में खबर पहुंचने के बाद महावीरगंज एवं मानिक चौक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वनिता का संबंध महानगर के महावीरगंज के कोठीवाल परिवार से है।
विज्ञापन


वनिता के दादा फूल प्रकाश गुप्ता (वार्ष्णेय) और पिता राजीव लोचन महावीरगंज के निवासी हैं। महावीरगंज का दाऊजी मंदिर कोठीवाल परिवार से संबंधित है। फूल प्रकाश उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता के रूप में सेवानिवृत्त हुए। राजीव के जन्म के समय उनके पिता फूल प्रकाश मुजफ्फरनगर में तैनात थे। मां कमला गुप्ता हैं। वनिता गुप्ता अमेरिका की सम्मानित मानवाधिकार वकीलों में से हैं। वनिता गुप्ता सिविल राइट्स वकील और अमेरिकी सिविल लिबर्टी यूनियन की सर्वोच्च वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें