संविदा परिचालकों की भर्ती सीधे अनुबंध के आधार पर की जाएगी। यह मुख्यमंत्री की महिला सशक्तीकरण योजना के तहत होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड से जुड़ी महिला अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 30 मई को महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगा। यह मेला सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। आयोजन मसूदाबाद बस स्टैंड अलीगढ़, अतरौली, हाथरस, एटा व कासगंज डिपो सहित कई बस स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि संविदा परिचालकों की भर्ती सीधे अनुबंध के आधार पर की जाएगी। यह मुख्यमंत्री की महिला सशक्तीकरण योजना के तहत होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड से जुड़ी महिला अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।
भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट और कंप्यूटर सीसीसी प्रमाणपत्र उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को शासनादेश के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।