फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जेएन मेडिकल कॉलेज की सर्जन को कोरोना का अंदेशा

Thu, 23 Apr 2020 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
JN Medical College - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पुराने शहर के साथ-साथ अब सिविल लाइंस-क्वार्सी इलाके में भी कोरोना वायरस का अंदेशा बढ़ रहा है। बुधवार देर रात जेएन मेडिकल से एमएस (जेआर-1) कर रही महिला डॉक्टर को कोरोन के लक्षण पर जांच कराई गई है।

विज्ञापन


हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई मगर जिस तरह से उस डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज में ही क्वारंटीन कर इलाज शुरू किया गया है और उसके माता-पिता को होम क्वारंटीन किया गया है, उससे अंदेशा है कि रिपोर्ट कुछ गड़बड़ है और बृहस्पतिवार सुबह तक सावर्जनिक होगी। 

साथ ही देर रात इस खबर पर हरकत में आई पुलिस प्रशासनिक टीम ने महिला डॉक्टर के धौर्रा दिलशाद कालोनी इलाके के एक किमी दायरे को सीलकर वहांसैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया है। क्वार्सी इलाके की धौर्रा दिलशाद कालोनी में रहने वाली युवती अपने माता-पिता के साथ रहती है, जबकि भाई दिल्ली में है। वह जेएनएमसी से एमएस कर रही है और इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में बतौर रेजीडेंट डॉक्टर तैनात है। 
विज्ञापन


आरडीए अध्यक्ष डॉ.हमजा मलिक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को इस डॉक्टर ने इमरजेंसी में एक सर्जरी की। इसके बाद उसमें कोरोना के लक्षण देखे गए। हालांकि जिस मरीज की सर्जरी की थी, वह कोरोना पेसेंट नहीं था। मगर इस डॉक्टर में लक्षण देखे जाने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल सैंपलिंग कराते हुए जांच कराई। 

जांच रिपोर्ट सावर्जनिक तो नहीं हुई। मगर डॉक्टर को कोरोना के अंदेशे पर भरती कर इलाज शुरू करा दिया। यह खबर प्रशासन तक पहुंची तो नगर निगम व पुलिस टीम इसके घर पहुंच गईं। जहां परिवार को क्वारंटीन कर मोहल्ले को सील कर दिया गया है। इधर, इस तरह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने  महिला डॉक्टर के कोरोना लक्षण पाए जाने के बाद इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में काम करने वाले 50 के करीब डॉक्टरों की सैंपलिंग कराने की कवायद तेज कर दी है। 

साथ में इस महिला डॉक्टर के जो भी स्टाफ संपर्क में आया है, उसे क्वांरटीन कराने की तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में देर रात तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने देर रात मीडिया को इतना ही बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रींसिपल ने फोन पर महिला डॉक्टर को कोरोना के अंदेशे की जानकारी दी है। जिसके एहतियातन कार्यवाही शुरू करा दी गई है।

बाकी रिपोर्ट सामने आने पर उसकी ट्रैवल हिस्ट्री व अन्य प्रक्रिया पर काम होगा। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी के अनुसार प्रकरण संज्ञान में आया है। उन्हें देर रात तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट मिलने पर जो रिपोर्ट होगी वही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें