- जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सबसे प्रचलित और व्यस्त रास्ता मेडिकल रोड है। यह रास्ता रामघाट रोड से केला नगर की ओर जाने पर और एएमयू सर्किल से थाना सिविल लाइन की ओर आने पर पड़ता है। मेडिकल रोड बेहद संकरा है।
- एक रास्ता एएमयू के अंदर से है लेकिन वह आम रास्ता नहीं है।
- धौर्रा की ओर से एक रास्ता है, लेकिन वह मोहल्लों की गलियों से होकर आता है। वह मुख्य रास्ते के रूप में व्यवहारिक नहीं है।
आसपास के जिलों से आते हैं मरीज
मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ के अलावा बदायूं, बुलंदशहर, कासगंज, हाथरस, एटा, जलेसर, संभल आदि आसपास के जिलों से भी सैकड़ों मरीज आते हैं। बाईपास से कनेक्टिविटी होने पर इन शहरों के मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।