आठ महीने बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाओं की बहाली हुई।
मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से 50 मरीजों को ओपीडी में देखने की व्यवस्था प्रत्येक विभाग में की गई । मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि जनरल मेडिसिन टीबी एंड आरडी और ईएनटी विभाग में ओपीडी की सेवाएं शुरू की गई हैं।
इसके लिए मरीजों के पंजीकरण का काम 8 बजे से 9 बजे के बीच हो रहा है। ओपीडी के लिए पहले 50 रोगियों का ही पंजीकरण हो रहा है। बाद में ओपीडी की सेवाओं में और विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक ने कहा कि ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं और पहला दिन सामान्य रहा।