फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 15 दिन में मेडिकल कॉलेज में 95 फीसदी नमूने निगेटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज अस्पताल में पिछले 15 दिनों में अलीगढ़, एटा और कासगंज से आने वाले कोविड-19 के 8059 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 220 नमूनों को कोविड पाजिटिव पाया गया। यह संख्या कुल नमूनों का 2.7 प्रतिशत है। 8059 नमूनों में से 7659 नमूनों को कोविड-19 निगेटिव पाया गया है जो कुल नमूनों का 95 प्रतिशत है। यह बात स्वास्थ्य कर्मियों तथा अधिकारियों के लिये राहत की बात है। इसमें 180 नमूने (2.2 प्रतिशत) रिपीट नमूने थे।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल एवं सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि गत 15 जून से 29 जून के बीच सुबह होने वाले इन नमूनों की जांच तथा उसके परिणाम संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जेएनएमसी की प्रयोगशालाओं में 24 घंटे काम हो रहा है तथा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कालेज के सभी कर्मी पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 29 जून को 1198 नमूने उक्त तीन जनपदों से प्राप्त हुए थे। जिनमें से केवल 17 नमूने कोविड पाजिटिव पाए गए।
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि एएमयू में आधुनिकतम प्रयोगशालाएं मौजूद हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास अच्छे परिणाम ला रहे हैं। कहा कि कोविड-19 से संबंधित विशेष वार्डों में इलाज और देखभाल की उच्च स्तरीय व्यवस्था है और इस कारण कोविड-19 के रोगी बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लोट रहे हैं। प्रो. मंसूर ने कहा कि कोविड-19 जैसी स्वास्थ्य आपदा के चलते लोगों को सामाजिक दूरी को अपनाना होगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें