एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें तीन एटा के और एक केस मथुरा का है। इस तरह अलीगढ़ के पड़ोसी जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आना जारी है। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 2717 कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध सैंपल की जांच की गई है, जिसमें पॉजिटिव केसों की संख्या अब 86 हो गई है।
एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि लगातार पांच दिन से कोरोना के पॉजिटिव केसों में बहुत गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अब अलीगढ़ के पड़ोसी जिलों में नए पॉजिटिव के केसों के सामने आने से स्थिति में बदलाव आया है।