फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे बहाल हुए दोनों डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सीबीआई टीम द्वारा पूछताछ के बाद पद से हटाए गए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के दोनों मेडिकल ऑफिसर डॉ. उबैद इम्तियाज उलहक और डॉ. अजीमुद्दीन मलिक शुक्रवार को विधिवत रूप से इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पदभार संभालने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। दोनों डॉक्टरों के आने के बाद एक बार फिर से इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। आरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक ने बताया दोनों डॉक्टरों ने अपना पदभार बहुत खुशी के साथ संभाल लिया है। हमारी इंतजामिया से जो मांग थी वह स्वीकार ली गई हैं। इसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा कर चुके हैं । दोनों डॉक्टरों ने महामारी के काल में अपनी पूरी सेवाएं दीं। मानवता के आधार पर डॉक्टर की सेवाओं को देखा जाना चाहिए। डॉक्टर हमेशा पक्षपात और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहता है। दोनों डॉक्टरों ने चिकित्सक के फर्ज को ध्यान रखते हुए अपनी सेवाओं को अंजाम दिया। दोनों मेडिकल ऑफिसर डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह फिर से मेडिकल कॉलेज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जहां पर उन्होंने अध्ययन किया वहां सेवा देने का मौका मिल रहा है, यह उनके लिए फख्र की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें