फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: असम विमान हादसे में टप्पल का लाल शहीद,15 दिन पहले रिश्ता देखने गांव आए थे सार्जेंट जितेंद्र शर्मा

Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शहीद सार्जेंट जितेंद्र शर्मा व शोक में परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के गांव सालपुर निवासी भारतीय वायु सेना के सार्जेंट जितेंद्र शर्मा करीब 15 दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आए थे। परिजनों के अनुसार वह अपने विवाह को लेकर परिवार के साथ चर्चा कर रहे थे और इसी सिलसिले में रिश्ता देखने भी आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी गांव की अंतिम यात्रा साबित होगी।

विज्ञापन


असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें सार्जेंट जितेंद्र शर्मा के अलावा स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र शर्मा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर पर उनकी मां अकेली रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा भी वह निभाते थे। शनिवार दोपहर सेना के अधिकारियों द्वारा उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उनके बड़े भाई रमाकांत भारद्वाज गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए, जहां सेना के अधिकारियों से संपर्क कर आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र शर्मा मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। गांव के लोग लगातार उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें