फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में जिन्ना के विरोध में छात्रों का जंगी जमावड़ा

Sun, 06 May 2018 02:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के टॉयलेट में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए जिन्ना के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदूवादी छात्र नेताओं ने पाकिस्तान के जनक जिन्ना की कई तस्वीरें डीएस कॉलेज के शौचालय में चिपका दीं। तस्वीरों में जिन्ना को गधे पर सवार दिखाया गया है। हालांकि  कॉलेज प्रशासन ने तस्वीरें हटवा दीं। कालेज के प्राचार्य का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को कॉलेज के सभागार के पीछे बने पुरुष शौचालय में हिंदूवादी छात्र नेता सौरभ चौधरी, अमित गोस्वामी, अर्जुन सिंह भोलू की अगुवाई में जिन्ना की कई तस्वीरें चिपका दी गईं। तस्वीर में जहां जिन्ना को गधे पर सवार दिखाया गया है। इसके साथ नारा भी लिखा था कि ‘जिन्ना का स्थान एएमयू में नहीं, बल्कि भारत के लघुशंका घरों में है’।

छात्र नेताओं का कहना है कि अभी तो यह शुरुआत है, जिन्ना की तस्वीरें शहर भर के शौचालयों में लगाई जाएंगी। उधर, इसकी खबर मिलने पर प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने फौरन यह तस्वीरें हटवा दीं। उन्होंने कहा कि किसी शरारती तत्व ने ऐसा काम किया है। इसलिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों को पहचान की जा सके। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस व एलआईयू कर्मी भी कालेज पहुंच गए।
विज्ञापन


अर्थी निकाल फूंका जिन्ना का पुतला, नारेबाजी  
 हिंदूवादी छात्र नेताओं ने शनिवार को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की अर्थी निकालकर उसे डीएस कॉलेज के गेट पर फूंक दिया। इस दौरान खूब नारेबाजी भी की गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कॉलेज में हिंदूवादी नेताओं के आह्वान पर एसवी व डीएस कॉलेज में इकट्ठा हो गए। उधर, पुलिस प्रशासन को जिन्ना की अर्थी निकालने की खबर लग गई। थोड़ी देर में ही पुलिसकर्मी भी कॉलेज में पहुंच गए। दोपहर 12:40 बजे जिन्ना की अर्थी लेकर कॉलेज के गेट पर हिंदूवादी छात्रनेता अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू की अगुवाई में अन्य छात्र पहुंच गए। वह जिन्ना का पुतला लेकर आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने जिन्ना के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पांच मिनट तक छात्रों ने नारे लगाए। छात्रनेता सौरभ चौधरी ने 48 घंटे में पुलिस प्रशासन एएमयू छात्रसंघ के भवन से जिन्ना की तस्वीर उतरवा दे, नहीं तो सोमवार को खुद ही तस्वीर उतारने आएंगे।

पाकिस्तान जाएं जिन्ना प्रेमी : अमित
छात्रनेता अमित गोस्वामी ने चुनौती देते हुए कहा कि जिन्ना से प्रेम करने वाले पाकिस्तान चले जाएं, नहीं तो वह कब्रिस्तान भेज देंगे। बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे एएमयू कूच का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें गुरुवार रात उठा लिया। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने छोड़ा। इस कारण एएमयू जाने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें