फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष नीटू या नीतू... फैसला आज

Thu, 07 Jan 2016 02:15 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष नीटू बनते हैं या फिर डॉ. नीतू..? इसका फैसला आज हो जाएगा। गुरुवार दोपहर को चुनाव और अपराह्न चार बजे तक अध्यक्ष की घोषणा होना तय माना जा रहा है। बसपा से पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के भतीजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र सिंह ‘नीटू’ उम्मीदवार हैं। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य का दावा है कि उनके खेमे को 40 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। गुरुवार को ये बात सच साबित हो जाएगी। 
विज्ञापन

इधर सपा के खेमे से छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीतू सिंह कद्दावर उम्मीदवार हैं। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव की मानें तो उनका प्रत्याशी विजयी होगा। पार्टी के सभी नेताओं ने इस चुनाव में भरपूर सहयोग किया है। नतीजा आज सामने होगा। मतदान के लिए पहुंचने वाले जिला पंचायत सदस्यों को आरओ एवं जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह या एआरओ एवं एडीएम सिटी अवधेश तिवारी मतपत्र उपलब्ध कराएंगे।
पीठासीन अधिकारी इस मतपत्र को अपने रिकार्ड में अंकित कर लेंगे इसके बाद मतदान होगा। एडीएम प्रशासन संजय चौहान को मतदान और मतगणना का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी सिटी बृजेश कुमार संभालेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी और मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर 16 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें