फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार मां-बेटे से जेवरात और नगदी छीनी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक 13 अक्तूबर को अपनी मां के साथ बाइक से नौहझील जा रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसकी मां के नाक, कान, गले में पहने सोने चांदी के जेवरात उतरवा लिए। 2000 रुपये और मोबाइल छीन ले गए।
विज्ञापन
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोफा से नौहझील जा रहे युवक व उसकी मां से सोफा नहर पर कोठी के निकट अपाचे बाइक सवार बदमाश जेवरात, दो हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गये। सूचना पर खैर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोफा की नगलिया निवासी रोहित कुमार शर्मा पुत्र महेश चंद्र शर्मा 13 अक्तूबर को अपनी मां रेखा देवी के साथ बाइक से नौहझील जा रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसकी मां के नाक, कान, गले में पहने सोने चांदी के जेवरात उतरवा लिए। 2000 रुपये और मोबाइल छीन ले गए। इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें