फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक टकराने पर सराफ की पीटा, लूट का शोर मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इगलास क्षेत्र में रामनगिया के पास बुधवार शाम बाइक टकराने के विवाद तीन युवकों ने सराफ को पीट दिया। सराफ ने लूटपाट होने की सूचना पुलिस को दी, जिसपर सीओ इगलास थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। हमलावर युवक गांव श्यमगढ़ी पंपापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें दो की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

दुर्गेश मूलरूप से गहलऊ के रहने वाले हैं और यहीं पर उनकी आभूषणों की दुकान है। वह फिलहाल इगलास में रह रहे हैं। घटना के वक्त वह दुकान बंद कर इगलास जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि इगलास-गोंडा मार्ग पर स्थित गांव रामनगिया के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। बदमाशों ने उनसे एक सोने की अंगूठी और पर्स लूट लिया। पर्स में छह हजार रुपये थे। उनके बयान का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। बाद में उन्होंने लूटपाट की कोशिश करने और पीटने की तहरीर थाने में दी है। इंस्पेक्टर इगलास नरेंद्र यादव का कहना है कि घटना लूटपाट की नहीं, मारपीट की है। मारपीट करने वालों की पहचान हो गई है। बाइक टकराने पर विवाद हुआ था, ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें