फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बंधवाने गए व्यापारी के घर से जेवरात-बंदूक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के आईआईएमटी वाले नाले पर स्थित साक्षी विहार कालोनी में एक व्यापारी के बंद मकान से बृहस्पतिवार रात में जेवरात व दोनाली बंदूक चोरी हो गई। घटना के वक्त व्यापारी परिवार के साथ बहन के यहां राखी बंधवाने गए थे।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार साक्षी विहार निवासी हरिओम शर्मा का अपना व्यापार है। वे बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ घर से ताला लगाकर अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने शहर से बाहर गए थे। इसी बीच रात में किसी समय उनके घर के ताले चोरों ने तोड़ लिए और घर में रखे करीब 4 लाख रुपये कीमत के जेवरात व दोनाली लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। चूंकि यह कालोनी अभी विकसित हो रही है। इसलिए किसी ने दिन भर चोरी वाले मकान पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार शाम जब हरिओम लौटे तो घर के ताले टूटे देख और अंदर से जेवरात व बंदूक गायब देख दंग रह गए। इस खबर पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल का कहना है कि घर से बंदूक व जेवरात चोरी होने की सूचना देर शाम मिली है। परिजन ताला लगाकर बाहर गए थे। देर रात पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी। हालांकि मौका मुआयना कर लिया गया है। आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। प्रयास है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाए। चूंकि बंदूक चोरी हुई है और यह किसी की जानकारी में ही होगा। इसलिए आसपास से ही चोरी के आरोपियों पर होने का संदेह भी निकलकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें