प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ रोडवेज ने 30 नई बसें सौंपी हैं। इन बसों के आने से यात्रियों को राहत मिलेगी। पिछले दिनों यहां की 40 बसें कंडम हो चुकी थी, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इन बसों के आने पर जिला एवं दूसरे जिलों तथा शहरों में आने जाने की सुविधा मिलेगी। इन बसों का को सांसद सतीश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
बसों को हरी झंडी दिखाते समय सेवा प्रबंधक विनोद कुमार, एआरएम बुद्ध विहार, योगेंद्र पाल सिंह, अलीगढ़ डिपो बाबू राम, वित्त राकेश कुमार, रोडवेज कर्मचारी परिषद के मंडल अध्यक्ष मुनेंद्रपाल सिंह, भाजपा नेता रति लवानियां, दिनेश लवानियां आदि मौजूद रहे।